Search

 
 
 

चांडिल : आज पुरस्कृत किए जाएंगे प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल विद्यार्थी

 
  • वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ लगेगा विज्ञान प्रदर्शनी
Chandil (Dilip Kumar) : युवा विद्यार्थी केंद्र संगठन की ओर से चांडिल अनुमंडल स्तरीय प्रतिभा विद्यार्थी खोज परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को शनिवार को समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए नीमडीह प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय झिमड़ी में समारोह का आयोजन किया गया है. संगठन की ओर से शनिवार को आयोजित सातवां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह में जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ल, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जैक सदस्य डॉ अरुण कुमार महतो और जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र सिन्हा को आमंत्रित किया गया है. विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सौरव">https://lagatar.in/sourav-ganguly-met-bengal-bjp-president-sukant-majumdar-in-the-hospital-discussion-started-in-political-circles/">सौरव

गांगुली अस्पताल में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार में मिले, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

कुल 20 विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

परीक्षा के लिए 370 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्र में 352 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. पांच फरवरी को घोषित परिणाम में ग्रुप ए में प्रथम स्थान पर एसएनवी प्लस टू उच्च विद्यालय चालियामा के प्रसेनजीत प्रमाणिक ने कुल 69.5 अंक हासिल कर अनुमंडल क्षेत्र का सबसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी बनकर उभरा है. वहीं द्वितीय स्थान पर पीएसएनएम उच्च विद्यालय कुकडू के यूसुफ आंसारी ने कुल 66.5 अंक प्राप्त किया. ग्रुप बी में प्रथम स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय ईचाडीह के अभिषेक कुमार ने कुल 61 अंक व द्वितीय स्थान पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय झिमड़ी की मीनू रानी महतो ने कुल 58.5 अंक प्राप्त कर परीक्षा में अपना स्थान बनाया है. परीक्षा में उत्तीर्ण दोनों ही ग्रुप के प्रथम 10-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही