Search

 
 
 

चांडिल : मणिपुर में हुई घटना के खिलाफ एसयूसीआई ने किया पुतला दहन

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल चौक बाजार में मणिपुर सरकार और भारत सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के बाद पुतला दहन किया गया. मणिपुर राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने, अश्लील हरकत व गैंगरेप की भयंकर दुष्कृत्य के खिलाफ सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट चांडिल अनुमंडल कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार व मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया. मौके पर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. उपस्थित चांडिल लोकल कमेटी सदस्य आशुदेव महतो ने कहा कि बेहद शर्मनाक घटना ने सारे देशवासियों का सिर दुनिया में शर्म से नीचा कर दिया. बीजेपी सरकार ने देश और दुनिया के सामने इस वीभत्स घटना को छुपाए रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-checkup-camp-of-cgpc-on-30th-july/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी का स्वास्थ्य जांच शिविर 30 जुलाई को

लोगों को करना होगा पुरजोर विरोध

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने ढाई महीने तक वहां शांति कायम करने के लिए एक अपील तक नहीं की. मणिपुर के दोनों संप्रदायों में जहर फैलाकर उनके भाईचारे को तहस-नहस कर दिया. सरेआम महिलाओं को निर्वस्त्र करके हजारों लोगों के बीच उन्हें घुमाया गया. इससे साफ जाहिर है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाने और जनता की एकता को तोड़ने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है. उन्होंने कहा कि आम जनता को जागना होगा और इसका पुरजोर विरोध करना होगा. कार्यक्रम में धीरेंद्र नाथ गौड़, भुजंग मछुआ, नेपाल की विशेश्वर महतो, प्रभात महतो, रंजीत कुमार, राधानाथ कुमार, हाराधन महतो, समीर महतो, प्रभात महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही