Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नुक्कड़ सभा और जन संपर्क कर एसयूसीआई (सी) ने मतदाताओं से मांगा समर्थन

Chandil (Dilip Kumar) : रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ( कम्युनिस्ट ) के उम्मीदवार मिंटू पासवान ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जन संपर्क अभियान चलाकर और नुक्कड़ नाअक के माध्यम से मतदाताओं से समर्थन मांगा. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौका व रघुनाथपुर बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा में पार्टी के उम्मीदवार मिंटू पासवान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व में बने अलग-अलग गठबंधनों में शामिल होने के बजाय एसयूसीआई (सी) ने एक वैकल्पिक रास्ता चुना क्योंकि पार्टी का मत है कि भाजपा या कांग्रेस दोनों में से किसी के भी सत्ता पर आने से लोगों की हालत में कोई सुधार नहीं होगी. क्योंकि ये दोनों ही देश के पूंजीपतियों के हित में ही अपना काम करते रहेंगे. एसयूसीआई (सी) ने जनता से अपील की है कि भाजपा और कांग्रेस के चक्कर में फंसने के बजाय जुझारू जन आंदोलन निर्माण करने वाले सच्चे जनप्रतिनिधियों को हर सीट पर जीत दिलाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-police-raided-maula-nagar-on-sunday-night/">जगन्नाथपुर

: मौलानगर में रविवार की रात पुलिस ने की छापामारी

आंदोलन जारी रखने के लिए दें वोट

मौके पर पार्टी के चांडिल अनुमंडल इंचार्ज अनंत महतो ने कहा कि एसयूसीआई (सी) चांडिल के साथ पूरे देश में आंदोलन कर रही है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी विभिन्न जन मुद्दों को लेकर आंदोलनरत है, विगत दिनों एसयूसीआई (सी) के आंदोलन से ही चांडिल स्टेशन में जो सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हटा दिया था, उसको फिर से चालू करना पड़ा, टाटा बरकाकाना जैसी पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस का नाम देकर जो एक्सप्रेस का भाड़ा लिया जा रहा था आंदोलन के दबाव के कारण ही एक्सप्रेस का दर्जा हटाया गया और तीन गुना बढ़ाए गए भाड़ा को वापस लेना पड़ा. तमाम जन मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है. उन्होंने इन आंदोलन को पूरे देश भर में व्यापक रूप से फैलने के मकसद से तथा लोकसभा में जोरदार ढंग से आवाज को उठाने के लिए कामरेड मिंटू पासवान को वोट देकर विजय बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/los-elections-second-phase-of-voting-continues-in-jharkhand-long-queues-in-booths/">झारखंड

लोस चुनाव : दूसरे चरण में तीन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी, बूथों में लंबी क़तारे लगी

घर-घर जाकर बता रहे एजेंडा

एसयूसीआई (सी) ने झारखंड में छह सीटों पर और पूरे देश में 151 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है. सभी जगह जनता की आवाज बनने वाले जुझारू जन नेताओं को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. रांची लोकसभा क्षेत्र से एसयूसीआई (सी) के उम्मीदवार मिंटू पासवान के समर्थन में पार्टी के सदस्य ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपना एजेंडा बता रहे हैं. जन संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट देकर विजय बनाने की अपील कर रहे हैं. जन संपर्क अभियान सह नुक्कड़ सभा में आशुदेव महतो, बुद्धेश्वर माझी, विष्णु देव गिरी, दुखनी माझी, विशेश्वर महतो, हराधान महतो, धीरेन गोड़, राधानाथ कुमार, बिरेन महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, नेपाल किस्कू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही