Search

 
 
 

चांडिल : एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने मर्यादापूर्वक मनाया मजदूर दिवस

 
Chandil (Dilip Kumar) : एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी की ओर से चांडिल स्टेशन चौक पर सोमवार को मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्टेशन चौक में पार्टी का झंडा फहराने के बाद नुक्कड़ सभा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी चांडिल अनुमंडल कमेटी के सदस्य आशुदेव महतो ने कहा कि मजदूरों का त्योहार मई दिवस काम के लिए आठ घंटे निर्धारित करने की मांग पर मजदूरों के शानदार आंदोलन से पैदा हुआ. उसके पहले मजदूरों को चौदह से लेकर सोलह-अठारह घंटे तक काम करना पड़ता था. कई देशों में काम के घंटों का कोई नियम ही नहीं था. सूरज उगने से लेकर रात होने तक मजदूर कारखानों में काम करते थे. दुनियाभर में अलग-अलग देशों में इस मांग को लेकर आंदोलन होते रहे थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-ramdas-soren-met-the-family-of-the-deceased/">घाटशिला

: मृतक के परिवार से मिले विधायक रामदास सोरेन

भारत में 1862 में हुआ था आंदोलन

आशुदेव महतो ने कहा कि भारत में भी 1862 में ही मजदूरों ने इस मांग को लेकर कामबंदी की थी. लेकिन पहली बार बड़े पैमाने पर इसकी शुरुआत अमेरिका में हुई. आज भी लगातार हर तरह से मजदूरों के ऊपर शोषण अत्याचार जारी है, आठ घंटे की कार्य अवधि को बढ़ाकर 12 घंटे किया जा रहा है, लेबर कोड में बदलाव किया जा रहा है, मजदूरों को स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि सभी आधारभूत अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिर से मजदूरों को संगठित होकर जन आंदोलन के माध्यम से समाजवादी क्रांति को अंजाम देने की जरूरत है. मजदूर वर्ग को सत्ता मे आने की जरूरत है तभी इन सारे जन समस्याओं का समाधान संभव है. कार्यक्रम मे भुजंग मछुआ, रंजीत कुमार, हाराधन महतो, प्रभात कुमार महतो, विशेश्वर महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही