Search

 
 
 

चांडिल : क्रिया योगा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर एसयूसीआई ने दी बधाई

 
Chandil (Dilip Kumar) : हावड़ा हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का ठहराव चांडिल स्टेशन में होने पर एसयूसीआई (सी) ने बधाई दी है. इसे आंदोलन का आंशिक जीत पर बताते हुए संगठन ने आंदोलन में साथ देने वाले तमाम जनता, रेलवे पदाधिकारर व पत्रकारों को धन्यवाद दिया है. इसको लेकर सोमवार को एसयूसीआई (सी) ने चांडिल स्टेशन परिसर में चांडिल लोकल कमेटी के बैनर तले नुक्कड़ सभा किया. कार्यक्रम में उपस्थित एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) चांडिल लोकल कमेटी के सदस्य आशुदेव महतो ने कहा कि हावड़ा हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का ठहराव आंदोलन के दवाब में किया गया है. ये संगठन के रेल आंदोलन की आंशिक जीत है, इससे ये भी साबित होता है कि इस व्यवस्था में हर तरह की समस्या का समाधान एकमात्र आंदोलन के रास्ते ही संभव है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-at-the-behest-of-bjp-governor-withdraws-locality-bill-sonaram/">चाईबासा

: बीजेपी के इशारे पर राज्यपाल ने वापस किया स्थानीयता विधेयक – सोनाराम

जारी रहेगा आंदोलन

चांडिल स्टेशन में छह एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग व लोकल ट्रेनों की भाड़ा वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर एसयूसीआई (सी) लगातार आंदोलन चला रहा है. आंदोलन के दौरान ही रेलवे ने चांडिल जंक्शन स्टेशन पर हावड़ा हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस का ठहराव की स्वीकृति दी है. चांडिल लोकल कमेटी के सदस्य आशुदेव महतो ने कहा कि इससे उनका आंदोलन खत्म नहीं होती है, बाकी ट्रेनों के ठहराव की मांग व लोकल ट्रेनों में भाड़ा वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा. चांडिल लोकल कमेटी के बैनर तले नुक्कड़ सभा में विशेश्वर महतो, रंजीत कुमार, धीरेन गोड़, राधानाथ कुमार, धनपति गोप समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही