Search

 
 
 

चांडिल : आजसू प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचे सुदेश महतो, परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक सुदेश महतो मंगलवार की रात चांडिल प्रखंड के चिलगु पहुंचे. चिलगु में उन्होंने आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. ज्ञात हो कि पिछले दिनों एसटी-एससी एक्ट के एक पुराने मामले में पुलिस ने आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मौके पर सुदेश महतो ने दुर्योधन गोप की मां, पत्नी और बच्चों को सांत्वना दी और कहा कि बहुत जल्द दुर्योधन बाबू घर आएंगे, यह समय धैर्य रखने की है. मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, रविशंकर मौर्या, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12-si-including-ulidih-and-sundernagar-police-station-in-charge-transferred-dont-know-who-went-where/">जमशेदपुर

: उलीडीह और सुंदरनगर थाना प्रभारी समेत 12 एसआई का तबादला, जाने कौन कहां गया

राज्य हित में नहीं है पुलिस की इतनी सक्रियता

इस दौरान सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा में आजसू पार्टी के संगठन की मजबूती ही विरोधियों के लिए डर का कारण बन गया है. विरोधी आजसू पार्टी के संगठन से डरी सहमी हैं, इसलिए छल प्रपंच की राजनीति पर उतर आई हैं. उन्होंने कहा कि आजसू लंबी लड़ाई की तैयारी कर रही हैं. ईचागढ़ विधानसभा में हरेलाल महतो के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है, इसलिए विरोधी साम दाम दंड भेद की कूटनीति से आजसू को रोकने का प्रयास कर रहा हैं. सुदेश महतो ने कहा पुलिस छोटे छोटे मामलों में बगैर जांच किए आजसू कार्यकर्ताओं को जेल भेजने में जितना सक्रिय है, यह राज्य हित में नहीं है. पुलिस को अन्य मामलों में भी सक्रियता दिखाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :कोरोना">https://lagatar.in/corona-blast-115-new-patients-found-across-the-state-active-cases-increased-to-366/">कोरोना

ब्लास्ट : झारखंड में मिले 115 नये  मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 366
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही