Search

 
 
 

Chandil : सुधीर किस्कू बने झामुमो के केंद्रीय सदस्य

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के झामुमो नेता सुधीर किस्कू को झामुमो केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा केद्रीय समिति के निर्देशानुसार 12वें अधिवेशन के बाद पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्यों का विस्तार किया गया है. इसमें सरायकेला-खरसावां जिला से चांडिल प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव बोराबिंदा निवासी झामुमो नेता सुधीर किस्कू को पार्टी का केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया. इससे उनके समर्थक व झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. इस घोषणा के बाद समर्थक उनके पैतृक आवास पहुंचे और फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. सरायकेला-खरसावां जिला से सुधीर महतो, विरेंद्र प्रधान, रूद्र प्रताप महतो, दसमत मार्डी, गुरुचरण मुखी आदि को भी पार्टी का केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-women-battalion-of-crpf-received-training/">Adityapur

: सीआरपीएफ की महिला बटालियन को मिली ट्रेनिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही