Search

 
 
 

चांडिल : जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं सुकसारी व आसपास के ग्रामीण

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के सुकसारी और आसपास के ग्रामीण इन दिनों जंगली हाथियों के उत्पात से परेशान हैं. बीते एक माह से अधिक समय से जंगली हाथियों का झुंड सुकसारी के पास स्थित जंगल में डेरा जमाए हुए है. झुंड में हाथियों की संख्या लगभग 20 से 25 है, जिसमें तीन बच्चे भी हैं. दिन में जंगलों में रहने के बाद शाम ढलते ही हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में गांव की ओर रूख कर रहे हैं. हाथियों का झुंड आए दिन किसी न किसी किसान के खेत को अपना निशाना बनाते हुए खेत में लगी फसल को अपना आहार बना रहे हैं और रौंदकर उसे बर्बाद कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-police-pasted-an-advertisement-at-the-house-of-the-absconding-accused-of-robbery-and-snatching/">तांतनगर

: लूटकांड व छिनतई के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

सुखाड़ क्षेत्र के किसान जीवन-यापन को लेकर चिंतित

आजसू पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार महतो ने कहा कि जंगली हाथियों के आबादी वाले गांव के सामने डेरा जमाने की सूचना वन विभाग को दी गई है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी वन विभाग की ओर से हाथियों को जंगल की ओर ले जाने की दिशा में किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा कि शायद वन विभाग को किसी अनहोनी होने का इंतजार है. अजय कुमार महतो ने कहा कि सरकार चांडिल प्रखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है. धान नहीं होने के कारण किसान जीवन-यापन को लेकर चिंतित हैं. ऐसे समय में सब्जी आदि की फसल को हाथियों के झुंड बर्बाद कर दे रहे हैं. उन्होंने वन विभाग से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही