Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लाेगों से मिलते हुए पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, जयदा मंदिर में की पूजा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार गुरुवार को लोगों से मुलाकात करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे. सरायकेला जाने के दौरान वे जयदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा शिव मंदिर पहुंचे. शिवलिंग पर माथा टेकने के बाद उन्होंने चांडिल के लोगों से मुलाकात की. क्षेत्र का हाल-चाल जानने के बाद उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे लोगों से सुझाव भी लेंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन स्थापित रखने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-civil-surgeon-flagged-off-ayushman-pakhwada-awareness-chariot/">आदित्यपुर

: सिविल सर्जन ने ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

पुलिस के प्रति जनता के मन में ना हो भय का माहौल

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने लगातार डॉट इन से बात करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी हो कि उनके प्रति जनता के मन में भय का माहौल ना हो. दूसरी और ऐसी छवि बनाएं कि अपराध प्रवृति और गैर कानूनी धंधों में शामिल लोग पुलिस का नाम सुनते ही कांपने लगे. उन्होंने कहा कि जिले का हाल लेने और पुलिस की क्रिया-कलापों का अध्ययन करने के बाद वे एक्शन प्लान तैयार करेंगे. जिले में अवैध धंधे और गैर कानूनी क्रिया कलाप बंद कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाेगों के सहयोग से काम किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही