Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पूर्व विधायक ने जरूरतमंदों को स्मार्ट स्टिक व बैशाखी कराया उपलब्ध

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : शुक्रवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत काड़ाडुबा पंचायत का दौरा किया. दौरे के क्रम में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर पूर्व विधायक ने जरूरतमंदों को स्मार्ट स्टिक और बैशाखी उपलब्ध कराया. पूर्व विधायक ने काड़ाडुबा पंचायत अन्तर्गत कालापाथर गांव में तरुण मंडल को बैशाखी उपलब्ध कराया. तरुण तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना के बाद चलने फिरने में असमर्थ हो गया था. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू से बैशाखी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mountaineer-premlata-agarwal-honored-by-surbhi-branch/">जमशेदपुर

: पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को सुरभि शाखा ने किया सम्मानित

जनता के विभिन्न समस्याओं से पूर्व विधायक हुए अवगत

वहीं आंख से देखने में असमर्थ काड़ाडुबा निवासी सुनील चंद्र पाल को स्मार्ट स्टिक उपलब्ध कराया. इसके आलावा बुरुडीह गांव निवासी सृष्टि ग्वाला को भी स्मार्ट स्टिक उपलब्ध कराया. इस दौरान जनता की विभिन्न समस्याओं से अवगत भी हुए. इस मौके पर मुखिया फागु सोरेन, उपमुखिया बिशु टुडू, पूर्व मुखिया महारानी मुर्मू, हीरा सिंह, अजित गोप, सुनाराम सोरेन, अजित राज, बिक्रम साव समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही