Search

 
 
 

चांडिल : जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

 
Chandil (Dilip Kumar) : जिले के उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल के चारों प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानों में औचक निरीक्षण किया गया. वैसे शुक्रवार को पूरे राज्य में जन वितरण प्रणाली के दुकानों में औचक छापामारी कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई. चांडिल अनुमंडल के चांडिल प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, ईचागढ़ प्रखंड में नीमडीह के अंचल अधिकारी संजय पांडेय, नीमडीह प्रखंड में चांडिल के अंचल अधिकारी प्रणव अम्बष्ट और कुकडू प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानों में चांडिल के कार्यपालक दंडाधिकारी तालेश्वर रविदास ने औचक निरीक्षण किया. चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी ने खूंटी के राशन डीलर त्रिवेणी गुप्ता, घोड़ानेगी के राशन डीलर महावीर मांझी, हमसादा के राशन डीलर सुधीर हांसदा और कपाली के राशन डीलर अफजल आलम के दुकानों का औचक निरीक्षण किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-Nirikshan-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sports-competition-organized-on-international-womens-day-in-chidiya/">मनोहरपुर

: चिड़िया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

मिली कई खामियां, वरीय पदाधिकारी को सौपेंगे जांच रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान दुकान का स्टॉक व वितरण पंजी का अवलोकन किया गया. इसके साथ ही ई-पोश मशीन, दुकान की स्थिति, दुकान में लगा बोर्ड, उसके साफ-सफाई आदि स्थिति का जायजा लिया गया. मौके पर राशन वितरण के दरम्यान आने वाली समस्याओं को लेकर लाभुकों से बात भी किया गया. निरीक्षण के दौरान लाभुकों ने नियमित रूप से राशन नहीं मिलने की शिकायत की. कई स्थानों में ऐसी भी शिकायत मिली कि कई बार राशन डीलर अंगुठे का निशान लेते हैं, लेकिन राशन नहीं देते हैं. लाभुकों ने बताया कि अपना राशन लेने के लिए बार-बार दुकान का चक्कर लगाना पड़ता है. औचक निरीक्षण करने वाले पदाधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर वस्तुस्थिति से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा. जांच के दौरान रजिस्टरों में भी कई प्रकार की खामियां पाई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही