Search

 
 
 

चांडिल : मार्च 2023 तक 12 हजार किसानों को केसीसी ऋण देने का रखा गया लक्ष्य

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के 12 हजार किसानों को मार्च 2023 तक किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है. किसानों के बीच आमदनी बढ़ाने के लिए चार सौ करोड़ रुपये ऋण के रूप में आवंटित करना है. इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने क्षेत्र के सभी बैंकर्स के साथ बैठक की. बैठक में एलडीम वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों के साथ केसीसी लोन की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-many-places-people-are-craving-for-water-then-somewhere-there-is-waste-on-the-roads/">आदित्यपुर

: कई जगहों में लोग पानी को तरस रहे, तो कहीं सड़कों पर हो रहा बर्बाद

अगली बैठक 11 जुलाई को होगी

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि नियमों को सरल और लचीला बनाने से क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकेंगे. बैंक से ही सबसे अधिक किसानों के आवेदन को रद्द किया जाता है. इसे लेकर अगली बैठक 11 जुलाई को होगी. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही