Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : टाटा स्टील फाउंडेशन ने सास-बहू-पति सम्मेलन का किया आयोजन

Chandil : नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत भवन में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से मानसी टीम ने सास-बहू-पति सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम में मानसी व नीमडीह प्रखंड कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी महतो, संदीप कुमार मंडल, जय श्री महतो, संजय मार्डी, अनूप महतो, चिंतामणि सोरेन शामिल थी. इस दौरान बीटीटी दुर्गा प्रसाद मंडल ने बताया कि सास-बहू-पति सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सास-बहू-पति के बीच बेहतर संचार सुविधा करना है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-dav-students-made-people-aware-on-road-safety/">बहरागोड़ा:

डीएवी के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक

गीता और नीता की कहानी सुनाई गई

साथ ही सहिया की एसडीएनसी और एचबीवाईसी विजिट और किट के बारे में भी विस्तार से ग्रामीणों को बताया गया. कार्यक्रम में नन्हीं सी जान की वीडियों दिखाया गया व गीता और नीता की कहानी सुनाई गई. साथ ही ग्रामीणों को विवाह की सही उम्र, पहले और दूसरे बच्चे के जन्म के बीच में कम से कम तीन साल का अंतर रखने, परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर मुखिया अर्जुन सिंह, दुर्गा प्रसाद मंडल, संदीप कुमार मंडल, सेविका, पंचायत समिति सदस्य, एएनएम, सीएचओ आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही