Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फुटबॉल प्रतियोगिता में मार्डी माहाल एकादश को हराकर टीचर इलेवन बना चैंपियन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विप्लवी किशोर संघ कूदा-तिरुलडीह के फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 16 दलों के बीच हुई प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर अतिथियों ने किया. मौके पर मुख्य रूप से तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार, सरायकेला जिला के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा उर्फ रामबालक मौजूद थे. प्रतियोगिता का फाइनल मैच टीचर इलेवन बनाम मार्डी माहाल एकादश के बीच खेला गया. जिसमें एक गोल से टीचर इलेवन की टीम विजय हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-plant-head-hoisted-the-flag-at-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में प्लांट हेड ने किया झंडोत्तोलन

चार टीमों को मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार टीचर इलेवन को मुख्य अतिथि तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार ने 20 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया. वहीं द्वितीय पुरस्कार मार्डी माहाल एकादश को तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा उर्फ रामबालक ने 15 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया. तृतीय स्थान पर आने वाले बासु स्पोर्टिंग को 08 हजार रुपये नगद राशि देकर इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्राचार्य उपेन चंद्र महतो और चतुर्थ पुरस्कार तिरुलडीह एफसी को 08 हजार रुपये नगद राशि देकर प्रदीप साव ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा. दोनों ही टीमों ने हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर अपनी-अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका रविलाल गोप, निखिल महतो, कृष्णा लोहार एवं प्रल्हाद किस्कू ने निभाई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-karate-cars-of-jharkhand-captured-four-medals-in-maharashtra/">चाईबासा

: झारखंड के कराटे कारों ने महाराष्ट्र में चार पदकों पर जमाया कब्जा

ये हुए शामिल

प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक हरेलाल महतो, समाजसेवी सुनील कुमार महतो, समाजसेवी खगेन महतो, दीपक रंजन महतो, पूर्व क्रिकेटर सुखदेव तंतुबाई, असलम अंसारी, मनोज साव, कैलाश साव, रामलाल सिंह मुंडा, शिवनाथ महतो, निधुराम कुमार, विकास महतो समेत बड़ी संख्या में गणमान्य और खेलप्रेमी मौजूद थे. मंच का संचालन राजू, सुधीर कुम्भकार व छात्र नेता विकाश ठाकुर ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही