Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रोजी-रोटी कमाने तमिलनाडु गया मजदूरों का दल वापस घर लौटा

Chandil (Dilip Kumar) : तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों को कथित रूप से प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु काम करने गए मजदूरों का वापस लौटना शुरू हो गया है. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गए हैं. इनमें से चांडिल प्रखंड के सुकसारी के रहने वाले दस मजदूर शुक्रवार को वापस घर लौटे. वापस लौटे मजदूरों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें दूसरे प्रदेशों में पलायन करना पड़ा था. सरकार अब राज्य के बेरोजगारों को क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-ulidih-thieves-took-away-tv-and-other-items-from-home/">जमशेदपुर

: उलीडीह में चोरी, घर से टीवी और अन्य सामान ले उड़े चोर

वायरल वीडियो देखकर परिजनों की बढ़ी चिंता

सोशल मीडिया पर तमिलनाडु में हिंदी भाषी प्रदेशों के मजदूरों को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने का वीडियो वायरल होने लगा तो मजदूरों के परिजनों की चिंता बढ़ने लगी. ऐसे में मजदूरों के परिजन अपने पंचायत के मुखिया मंगल माझी से संपर्क किया और तमिलनाडु से सकुशल वापस लाने में मदद की गुहार लगाई. मुखिया ने मजदूरों से संपर्क किया तो मजदूरों ने भी वापस घर लौटने में मदद करने का आग्रह किया. मुखिया ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने झामुमो नेता सुकराम हेंब्रम और पप्पु वर्मा से सहयोग की गुहार लगाई. दोनों ही नेताओं ने अपने स्तर से मजदूरों के वापसी को लेकर सहयोग किया. इसके बाद स्थानीय स्तर पर मजदूरों के लिए रेल टिकट की व्यवस्था की गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-contractors-building-culvert-and-guardwall-with-saranda-forest-and-river-stone/">किरीबुरू

 : सारंडा जंगल व नदी के पत्थर से पुलिया व गार्डवाल का निर्माण कर रहे ठेकेदार
शुक्रवार की सुबह सभी मजदूर सकुशल चांडिल लौट आए. मजदूरों ने बताया कि तमिलनाडु में उनके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यहार नहीं हुआ है. लेकिन वहां की स्थिति ठीक नहीं है. वे जिस कंपनी में काम करते थे वहां सभी का मिलाकर करीब ढाइ लाख रुपए मजदूरी भी बकाया है. वापस लौटे मजदूरों में पुईतु कालिंदी, नेडु कालिंदी, गुड्डू कालिंदी, मौका कालिंदी, मोहित कालिंदी, शिबू कालिंदी, गुडूदास कालिंदी, खिया लोहार व दो अन्य मजदूर शामिल हैं.

क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की होगी कोशिश : पप्पु 

वापस लौटने वाले मजदूर पुईतु कालिंदी और मोहित कालिंदी ने बताया कि तामिलनाडु में हिंदी भाषी प्रदेशों के मजदूरों की स्थिति ठीक नहीं है. कुकडू प्रखंड क्षेत्र के सिरूम व चौका और चांडिल प्रखंड क्षेत्र के भादुडीह क्षेत्र से भी मजदूरों का दल रोजी-रोटी के लिए तमिलनाडु गए थे. माहौल खराब होने के बाद सभी वापस लौट आएं हैं. मजदूरों के वापस चांडिल पहुंचने पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा व मुखिया मंगल माझी ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा ने बताया कि सुकसारी के दर्जनभर कामगार रोजगार के लिए तमिलनाडु गए थे, जहां से स्थिति अनुकुल नहीं रहने के कारण सभी वापस लौट आए हैं. मजदूरों के वापसी के लिए रेल टिकट व नकद राशि की व्यवस्था की गई थी. उन्होंने कहा कि अब वापस लौट आए मजदूरों को क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही