Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में रात के अंधेरे में जंगली हाथियों का झुंड खेत में लगी फसल व घरों को अपना निशाना बना रहे हैं. रविवार को भी जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथी ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के काड़का एवं सिंदूरपुर गांव के किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. जंगली हाथियों ने गांव के अश्विनी सिंह, जटल सिंह, परान सिंह, नीतू सिंह, अघनु सिंह के खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के आतंक का सिलसिला पिछले कुछ सालों से चलता आ रहा है. ग्रामीणों की ओर से शिकायत करने के बावजूद अब तक वन विभाग ने जंगली हाथियों से ग्रामीणों को सुरक्षा दिलाने में ठोस पहल नहीं की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-celebration-of-eid-ul-miladunnabi-the-slogans-of-the-governments-arrival-marhaba/">धनबाद

:  ईद-उल-मिलादुन्नबी के जश्न में गूंजे सरकार की आमद मरहबा… के नारे
जंगली हाथियों को जंगल से बाहर निकलकर गांव में घुसने से रोक पाने में वन विभाग अब तक अक्षम साबित रहा है. ग्रामीण महेश्वर सिंह मुंडा ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े दो हाथी रात के अंधेरे में गांव में घुस जाते हैं और फसल के साथ मकानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस वर्ष प्रर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण ग्रामीण धान की खेती बहुत ही कम जमीन पर कर पाए हैं. अब तक जो फसल होने वाली है उसमें जंगली हाथियों का आक्रमण हो रहा है. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विभाग जल्द से जल्द जंगली हाथियों पर काबू पाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए. नहीं तो ग्रामीणों को एक-एक निवाला के लिए तरसना पड़ेगा. मौके पर जटल सिंह, परान सिंह, नीतू सिंह, अघनु सिंह सहित गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही