Search

 
 
 

चांडिल : टेट पास पारा शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Chandil (Dilip Kumar) : टेट सफल सहायक अध्यापक संघ झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो से मुलाकात की. संघ के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य लखनलाल महतो के नेतृत्व में मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान विधायक से आग्रह किया कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान टेट पास पारा शिक्षकों को सीधे सरकारी शिक्षक के पद पर समायोजन कराने की मांग को मजबूती के साथ उठाएं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-423-cases-came-to-the-public-court-of-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर:

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में आए 423 मामले

विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मानसून सत्र के दौरान मामले को वे मजबूती से सदन में रखने का प्रयास करेंगी. मौके पर लखनलाल महतो ने कहा कि विगत वर्ष दिसम्बर माह में पारा शिक्षकों के साथ हुई वार्ता के दौरान महाधिवक्ता ने स्पष्ट रूप से सरकार को राय दी थी कि टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान देते हुए समायोजित किया जा सकता है और इसमें कोई भी विधिक अड़चन नहीं है. जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शीघ्र विचार करते हुए वेतनमान देने का आश्वासन दिया था. अब समय आ गया है कि मुख्यमंत्री अपने वादे पर अमल करें. संघ के प्रतिनिधि जल्द ही विधायक सविता महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही