: सहिया संघ ने लिया निर्णय, मांगे पुरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
भाजपा ने दिलाई देश को नई पहचान
कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में देश को नई पहचान दिलाने का काम किया. देश तरक्की की राह में तीव्रता से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से जनता को लाभांवित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला योजना के तहत मिले रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड जैसे कई योजनाओं के संचालन से देशवासियों को लाभ मिला है. केंद्र सरकार की ऐसे लाभकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता हर नागरिक तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि देश और राज्य के समग्र विकास में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है. नीमडीह प्रखंड के आदरडीह में हुई कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के वरीय नेता बलराम महतो के अलावा, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, दिशा कमेटी की सदस्य दमयंती सिंह, अन्न्पूर्ण महतो, दीपक महतो, मनोज महतो, मकर महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-science-awareness-fair-at-upgraded-high-school-laxmi-nagar/">जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर में विज्ञान जागरूकता मेला का शुभारंभ [wpse_comments_template]

Leave a Comment