Search

 
 
 

चांडिल : बड़े हाथियों ने दुकान का दरवाजा तोड़ा, छोटा हाथी अंदर घुस सामान दरवाजे तक लाया और सभी खा गए

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. शनिवार अहले सुबह 13 हाथियों का झुंड रघुनाथपुर गांव पहुंचा. गांव में हाथियों ने पहले एक दुकान में धावा बोला. इसके बाद एक घर को क्षतिग्रस्त कर धान व चावल को खा गए. इसके साथ ही हाथियों ने बिष्टाटांड़ गांव में कई किसानों के खेतों में लगी फसलों को नष्ट कर दिया. गांव के विद्यालय भवन की पाकशाला की खिड़की व दरवाजा को भी तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को अहले सुबह 13 हाथियों के झुंड ने रघुनाथपुर के यादव महतो की किराना दुकान का दरवाजा तोड़कर आलू, आटा, बिस्कुट आदि खा लिया. बताया जा रहा है कि हाथियों ने पहले दरवाजा को तोड़ दिया, इसके बाद एक छोटा बच्चा हाथी दुकान के अंदर घुसकर समान दरवाजे तक निकाला. इसके बाद सभी हाथियों ने आलू, आटा, बिस्कुट आदि खा गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-geospectra-the-annual-journal-of-geosciences-at-kolhan-university-was-released/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में भूगर्भ विज्ञान की वार्षिक पत्रिका जियोस्पेक्ट्रा” का हुआ विमोचन

बिष्टाटांड़ गांव में किसानों की फसलों को रौंदा

हाथियों ने दुकान के बगल स्थित एक घर का भी दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर रखे धान को चट कर गए. रघुनाथपुर में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड बिष्टाटांड़ गांव में सुरेन महतो, संजीत महतो, धरम व सुफल महतो के खेत में लगे लौकी, नेनुआ आदि फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने किसी तरह मशाल व पटाखे के सहारे हाथियों को जंगल की ओर भगाया. इसकी सूचना मिलने पर शनिवार की सुबह वनरक्षी कैलाश महतो ने क्षतिग्रस्त दुकान व मकान का जायजा लिया. उन्होंने नष्ट फसल की भी जानकारी ली. वनरक्षी ने सभी को मुआवजा के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए कहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही