Search

 
 
 

चांडिल : धूमधाम से मनाई गई महर्षि वेदव्यास की जयंती

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के रुचाप स्थित नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य कुणाल कुमार और उप प्राचार्य सुब्रत चटर्जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं महर्षि वेदव्यास के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर प्राचार्य के द्वारा महर्षि वेदव्यास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया और उप प्राचार्य के द्वारा गुरु के महत्व के बारे में बताया गया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-ganesh-ganjhu-murder-case-revealed-wife-killed-herself-along-with-her-lover/">चंदवा

: गणेश गंझू हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने ही की हत्या

भाषण प्रतियोगिता आयोजित 

महर्षि वेदव्यास की जयंती के अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने अपने-अपने अंदाज से महर्षि वेदव्यास जी का चरित्र चित्रण किया. बच्चों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही