Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शनि मंदिर में 17 जून को मनाया जाएगा शनिदेव जी का जन्मोत्सव

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम कॉलोनी स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में 17 जून को शनिदेव जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इस अवसर पर दो दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए स्वामी राकेश बाबा ने बताया कि आषाढ़ मास के अमावश के दिन शनिवार 17 जून को हर्षोल्लास के साथ शनिदेव जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. अनुष्ठान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मुखिया होटल - चांडिल डैम रोड़ पर स्थित शनिदेव जी के मंदिर प्रांगण में अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-several-steps-are-being-taken-towards-environmental-protection-in-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाये जा रहे कई कदम

18 जून को होगा महाभंडारा

स्वामी राकेश बाबा ने बताया कि दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार 17 जून को सुबह पांच बजे से पूजन प्रारंभ होगा. इसके बाद दस बजे से हवन का अनुष्ठान होगा. शाम को महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार 18 जून को दोपहर 12 बजे से महा भंडारा का आयोजन किया गया है. उन्होंने शनि महाराज के भक्तों से अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही