Search

 
 
 

चांडिल : जालिम पति ने नाबालिग पत्नी की पानी में डुबोकर की हत्या, फरार

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. नीमडीह थाना क्षेत्र के सामानपुर के चिरुगोड़ा टोला निवासी एक जालिम पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की पानी में डुबोकर हत्या कर दी. इस घटना को पति ने नहाने के दौरान तालाब में अंजाम दिया. इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी एके गुप्ता ने बताया कि चिरुगोड़ा निवासी संतोष माहली ने अपनी नाबालिग पत्नी को नहाने के दौरान पानी में डुबाकर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-11-thousand-volt-wire-fell-on-three-animals-in-sodo-of-ichagarh-death/">चांडिल

: ईचागढ़ के सोड़ो में तीन पशु पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, मौत

हत्यारे पति की तलाश में पुलिस कर रही है छापामारी

घटना की सूचना मिलने पर नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आवश्यक पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि संतोष माहली ने अपने गांव में ही शंकर माहली की 15 वर्षीय पुत्री गुरुवारी माहली से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रहा था. उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही