Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बस ने बाइक को मारा धक्का, फिर झोपड़ी तोड़ी, तीन घायल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में दाखिल कराया गया है. घायलों में एक बच्चा भी शामिल है. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जा रही बुलेट बस ने एक बाइक को धक्का मार दिया. बाइक पर एक पुरुष व एक महिला सवार थी. बाइक को धक्का मारने के बाद चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी को तोड़ दिया. उस वक्त झोपड़ी में एक बच्चा था, जो बुरी तरह से घायल हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-ring-stolen-from-the-doctor-of-orthopedics-department-in-tmh/">जमशेदपुर

: टीएमएच में अस्थि रोग के डॉक्टर की अंगूठी चोरी
दुर्घटना में बस पर सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें लगी हैं. इसके बाद बस का चालक समेत सभी कर्मी फरार हो गए. वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया. पुलिस ने बस पर सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही