Search

 
 
 

चांडिल : दुर्घटना के बाद धू-धू कर जल उठी कार, बाल बाल बचे सवार

 

Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु शहरबेड़ा के पास रविवार की देर शाम दुर्घटना के बाद एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में जलकर राख हो गई. गनीमत रहा कि कार सवार दो व्यक्ति बाल बाल बच गए. कार में आग लगने के कारण दोनों झुलस गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. दुर्घटना के कारण सड़क के एक लेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. दुर्घटना की सूचना मिलने पर चांडिल थाना प्रभारी अजित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बाइक सवार को धक्का मारने के बाद सड़क के दूसरी लाइन पर चली गई थी कार

चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा स्थित दलमा चौक पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक कार में दुर्घटना के बाद आग लग गई. बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को धक्का मारकर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क के दूसरे लेन पर चली गई और एक अज्ञात हाइवा से टकरा गई. इसके बाद कार में आग लग गई. दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्ति आग से झुलस गए. वहीं, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. कार जमशेदपुर की ओर से रांची की ओर जा रही थी जबकि बाइक सवार चिलगु श साप्ताहिक हाट से अपना घर वापस लौट रहा था.

दमकल पहुंचने के पहले ही राख हो चुकी थी कार

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को सूचना दिया. लेकिन,आग लगने के करीब 50 मिनट तक दमकल नहीं पहुंची. इसके चलते कार पूरी तरह से खाक हो गई. करीब 50 मिनट बाद दमकल पहुंची और अंतिम समय में आग बुझाई. यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो शायद कार को पूरी तरह से जलने से बचाया जा सकता था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही