Search

 
 
 

चांडिल : दुर्घटना का कारण बन रहा चौका मोड़ पर बना गड्ढा

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन सड़क बनाने के दौरान चौका मोड़ में फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया है, ताकि लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. इसके लिए सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाया गया है. फ्लाई ओवर के नीचे कांड्रा से ईचागढ़ जाने वाली सड़क गुजरती है. चौका मोड़ में कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बड़ा तालाबनुमा गड्ढ़ा बन गया है. इससे वाहन चालकों के साथ आम लोगों को भी आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है. गड्ढ़ा बड़ा होने के कारण बड़े वाहनों को निकलने में मुशकिल हो रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-vice-president-of-municipal-council-got-the-cleaning-done-in-ward-32/">आदित्यपुर

: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ने वार्ड 32 में कराई सफाई

बाल-बाल बचा बाइक सवार

[caption id="attachment_704067" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/chandil-gadha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क के बीच में बना गड्ढा.[/caption] कांड्रा रोड के हाईवे से जुड़ने वाले स्थान पर बने गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है. बुधवार को सुबह भी उस गड्ढे के कारण एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गड्ढे को आगे देख जैसे ही बाइक सवार ने बचने का प्रयास किया, वैसे ही अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. ठीक उसी समय एक स्कूल बस उसी सड़क पर गुजर रहा था. दुर्घटना में हालांकि बाइक सवार को अधिक चोट नहीं लगी, लेकिन एक बड़ी घटना घटने से रह गया. लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सर्विस रोड अब परेशानी का सबब बनता जा रहा है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-anganwadi-center-dilapidated-30-innocent-people-are-risking-their-lives/">बहरागोड़ा

: आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, जान जोखिम में डाल पढ़ रहे हैं 30 मासूम

नहीं बन सकी नाली

चौका मोड़ पर सर्विस रोड के किनारों पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. सड़क किनारे अबतक नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. जिसके कारण बरसात के माैसम में सड़क पर ही पानी बहता है. बरसात में सड़क पर पानी नहीं आए, सड़क किनारे स्थित मकानों से पानी सड़क पर ना आए इसके लिए नाली का निर्माण कराया जाना था. लेकिन चौका में अबतक नाली का पूरा निर्माण नहीं कराया गया है. इस मामले में एनएचएआई उदासीन रवैया अपनाई हुई है. निर्माण के दौरान सड़क ऊंचा होने के कारण सड़क किनारे के कई मकान नीचे हो गए हैं. ऐसे में बरसात के दौरान सड़क का पानी मकानों के अंदर पहुंच जा रहा है. इसे भी पढ़ें :तृणमूल">https://lagatar.in/trinamool-congress-delegation-to-visit-manipur-sushmita-dev/">तृणमूल

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा : सुष्मिता देव
[wpse_comments_template] फोटो : 1. दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को उठाते लोग. 2. सड़क के बीच में बना गड्ढा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही