Search

 
 
 

चांडिल : केंद्र सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही - सुबोध कांत सहाय

 
Chandil : चांडिल बाजार स्थित एक होटल में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार देश की जनता को ठगने का काम कर रही हैं. भाजपा सरकार झूठ पे झूठ बोलकर देश को चला रही हैं. सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गैस सिलेंडर की कीमत करीब 700 रुपए थी जो भाजपा की राज में गैस की कीमत 11 सौ रुपये हो गयी है. भाजपा के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-angry-villagers-protested-in-front-of-phd-office-due-to-poor-drinking-water-system/">चाईबासा

: पेयजल की लचर व्यवस्था से आक्रो​शित ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत मोहत्सव में बिखरे हुए भारत को जोड़ने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी. भारत जोड़ो गौरव यात्रा में लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कभी ऐसी राजनीति नहीं देखी. यह धरती बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव की भूमि हैं. इसको कभी मोदी जी बदल नहीं पाएंगे. उन्होंने कहा कि आगामी 9 से 15 अगस्त तक पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेगी. उन्होंने पदयात्रा को लेकर संचालन कमेटी बनाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य माधव सिंह मानकी, निखिल महतो, जिपालाल सिंह मुंडा, दुर्योधन गोप, रजिया सुल्ताना, सुकुमार गोराई, निखिल महतो, राजू चौधरी, उपेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही