Search

 
 
 

Chandil  : देर शाम तक शिवालयों में गूंजता रहा बोल-बम का जयकारा

 
Chandil (Dilip Kumar) : पवित्र सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर अनुमंडल क्षेत्र के सभी शिवालयों में देर शाम तक बोल-बम, ऊँ नम: शिवाय और हर-हर महादेव से वातावरण गुंजायमान रहा. सावन की शुरुआत के साथ चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है. सावन की तीसरी सोमवार के पावन अवसर पर भक्त अपने आराध्यदेव शिव शंकर के ध्यान में लीन रहे. सोमवारी पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा. देर शाम तक मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा. इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखा गया. सोमवारी पर शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूर, भांग आदि अर्पण किए. इसके अलावा अपने सामर्थ्य के अनुसार फल-मिठाई भी भगवान भोलेनाथ को अर्पण किए. सोमवारी के अवसर पर कई शिवालयों में भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-reached-forest-department-office-after-being-deprived-of-getting-forest-patta/">Chakradharpur

: वन पट्टा मिलने से वंचित रहने पर वन विभाग के कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
सावन की सोमवारी पर चांडिल अनुमंडल के जयदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा शिव मंदिर, दलमा बाबा गुफा मंदिर, ईचागढ़ के चतुर्मुखी शिव मंदिर, जारगो महादेवबेडा शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखा गया. इसके अलावा चौका के विश्वनाथ शिव मंदिर, काशीबाबा, उरमाल, िरूलडीह शिव मंदिर, चांडिल के मठिया मठ स्थित शिव मंदिर, फदलोगोड़ा काली मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर समेत चांडिल, ईचागढ, नीमडीह व कुकडू प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और शिव लिंग पर जलाभिषेक किया. इस दौरान शिवालय हर हर महादेव से गूंज उठा. कई स्थानों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-rotary-club-will-plant-30-thousand-saplings-this-year/">Jamshedpur

: रोटरी क्लब इस वर्ष लगाएगा 30 हजार पौधे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही