Search

 
 
 

Chandil : चौका मोड़ पर दुरुस्त हुआ बदहाल सर्विस रोड

 
  • राहगीरों को गड्ढों से हो रही थी परेशानी
Chandil (Dilip Kumar) : चौका मोड़ में एनएच 33 का सर्विस रोड बदहाल हो चुका था. सोमवार को सड़क पर बने गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम करने का काम किया गया. गड्ढों को गिट्टी और डस्ट का मिश्रण से भरा गया. गड्ढों को भरने से अब संभावना जताई जा रही है कि आवागमन करने वालों को परेशानी नहीं होगी. विदित हो कि ओवरब्रिज के नीचे कांड्रा रोड के मिलने वाले स्थान पर रांची की ओर सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-provide-the-list-of-vaishya-community-residing-in-kolhan-to-the-commission/">Jamshedpur

: कोल्हान में निवास करने वाले वैश्य समुदाय की सूची आयोग को उपलब्ध कराने की मांग
बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को इसका अंदाजा नहीं हो पाता है, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे. अब तक आधा दर्जन से अधिक वाहन इन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. इस सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में चार पहिया से लेकर दो पहिया व मालवाहक वाहनों की आवाजाही होती है. ओवरब्रिज के नीचे चाईबासा, सरायकेला, आदित्युपर आदि स्थानों से आने वाली सड़क भी मिलती है. सड़क पर वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण यह व्यस्ततम सड़कों में से एक है. इस बदहाल सड़क से गुजरने वाले हर आम से लेकर खास तक को परेशानी हो रही है. बीते वर्ष भी सड़क पर तालाबनुमा गड्ढा बन गया था. इस कारण कई दुर्घटनाएं हुईं थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही