Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मानसून का दिखने लगा असर, रात से रूक-रूककर हो रही बारिश

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है. सोमवार से क्षेत्र में रूक-रूककर बारिश हो रही है. रूक-रूककर बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. रात को एसी की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है. तापमान में गिरावट दर्ज होने के बाद लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. वहीं बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है. लाेग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. दूसरी ओर बारिश होने के साथ ही किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं. बारिश के साथ ही अब खेती का काम रफ्तार पकड़ेगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sanjeevs-application-regarding-cctv-footage-in-neeraj-murder-case-rejected/">धनबाद

: नीरज हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज संबंधी संजीव का आवेदन खारिज

माह के अंत तक होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून माह के अंत तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा. रोज इसी प्रकार की बारिश होने की संभावना है. बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है. वहीं 29 जून को आसमान में बादल छाए रहने के कारण हल्की बारिश हो सकती है. माह के अंतिम दिन शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश होने के आसार कम हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई माह की शुरूआत भी धूप-छांव के साथ शुरू होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही