Search

चांडिल : राममय हुआ पूरा क्षेत्र, भव्य झांकी के साथ निकला शोभायात्रा

Chandil (Dilip Kumar) : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र भी राममय हुआ. चांडिल मुख्य बाजार में चारों ओर भगवा पताका लहरा रहा है. पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. चारों ओर जय श्री राम, जय जय श्री राम के नारा से वातावरण गुंजायमान हो उठा है. श्री श्री 108 कैलाश चांदी बजरंग दल अखाडा की ओर से विवेकानंद केंद्र परिसर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-consecration-of-shri-ram-lala-was-historic-a-grand-procession-took-place/">लातेहार:

ऐतिहासिक रही श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, निकली भव्य शोभा यात्रा
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने आराध्य देव के विराजमान होने का साक्षी बने. इस अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के लगभग सभी मंदिर और धार्मिक स्थलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर और धार्मिक स्थलों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के हरि मंदिरों में भी हरिनाम संकीर्तन किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-consecration-of-shri-ram-lala-was-historic-a-grand-procession-took-place/">लातेहार:

ऐतिहासिक रही श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, निकली भव्य शोभा यात्रा

चांडिल में निकली भव्य शोभायात्रा

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर श्रीराम सनातन समिति की ओर से चांडिल के उगडीह स्थित बजरंग बली मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया है. श्रीराम सनातन समिति की ओर से निकाले गए बाइक जुलूस एवं शोभायात्रा में स्थानीय महिला - पुरुषों ने प्रभु राम, माता सीता, लक्ष्मण, बजरंगबली, नल–नील, जम्बुवान आदि का वेष धारण किया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-consecration-of-shri-ram-lala-was-historic-a-grand-procession-took-place/">लातेहार:

ऐतिहासिक रही श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, निकली भव्य शोभा यात्रा
वहीं दोपहर दो बजे से श्रीश्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा की ओर से पुराना विवेकानंद केंद्र परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. आकर्षक झांकियों के साथ निकाले गए भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. प्रभु श्री राम के भजनों पर झूमते श्रद्धालु अपने आराध्य देव की भक्ति में मग्न दिखे. इसके पूर्व सुबह कॉलेज मोड़ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में पूजन एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-final-publication-of-voter-list/">पलामू

: मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

लगाया गया नो इंट्री

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चांडिल में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चांडिल में पुलिस–प्रशासन भी एक्टिव मोड रहा. इसके लिए चांडिल मुख सड़क पर नो इंट्री लगाया गया था. चांडिल गोलचक्कर से नीमडीह तक वाहनों का परिचालन बंद रहा. शोभायात्रा के साथ महिला पुलिस की भी तैनाती की गई थी. शोभायात्रा के साथ एम्बुलेंस भी तैनात की गई थी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चांडिल के अलावा नीमडीह और चौका थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-golden-chapter-of-indian-history-has-been-written-ganesh-mahali-2/">आदित्यपुर

: भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया : गणेश महाली

चांडिल : प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चौका में 15 कार सेवक सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Car-Sevak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को सार्वजनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका मैं धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान किया गया. यहां समारोह आयोजित कर श्रीराम मंदिर निर्माण में योगदान दिए कार सेवकों को सम्मानित किया गया. इसके पूर्व चौका मोड़ से गाजे बाजे के साथ कार सेवकों को स्वागत कर सम्मान पूर्वक श्रीश्री नवदुर्गा मंदिर प्रांगण तक लाया गया. मौके पर राम भक्तों ने आतिशबाजी कर दीपावली भी मनाया. सभी कार सेवक श्रीश्री नव दुर्गा मंदिर माता शक्ति रूपेण देवी दुर्गा के चरणों पर माथा टेका. इसके बाद मंच पर सभी कार सेवकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/case-registered-against-ig-commandant-other-officials-after-crpf-arrived-during-questioning-cm-hemant-soren/">CM

हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान CRPF के पहुंचने पर IG, कमांडेंट व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस अवसर पर राम भक्त नागरिकों को संबोधित करते हुए कार सेवक हिकिम चंद्र महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरोषत्तम राम के आदर्शो पर आज के मानव समाज को चलने की आवश्यकता है. इस अवसर पर कार सेवक के रूप में हिकिम चंद्र महतो, असित कुंडू, शिबू चटर्जी, सीताराम सोरेन, दल गोबिंद सिंह मुंडा, कानगु राम महतो, रंजित प्रमाणिक, बुधु सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, रमाकांत प्रमाणिक, मान गोविंद सिंह मुंडा, रामचंद्र सिंह, चैत्यन सिंह मुंडा समेत काफी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-flagged-off-birsa-kisan-rath/">जमशेदपुर

: डीसी ने हरी झंडी दिखाकर बिरसा किसान रथ को किया रवाना

चांडिल : पूर्व विधायक ने किया बीएन पैलेस मैरेज हॉल उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Maireg-Hal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल बाजार में आप लोगों को मैरेज हॉल की भी सुविधा मिलेगी इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने सोमवार को चांडिल दम रोड में बी पैलेस मैरेज हॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया. व्यवसायी स्वपन साहू और इंद्रजीत साहू ने विश्वनाथ एसोसिएट के बैनर पर मैरेज हॉल खोला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-flagged-off-birsa-kisan-rath/">जमशेदपुर

: डीसी ने हरी झंडी दिखाकर बिरसा किसान रथ को किया रवाना
मैरेज हॉल का उद्घाटन करने के बाद पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि चांडिल के लोगों को अब बीएन पैलेस मैरिज हॉल के बनने से सुविधा मिलेगी. चांडिल बाजार में विवाह समारोह या अन्य बैठक आदि के लिए बड़े हॉल की कमी थी बीएन पैलेस के बनने से यह कमी पूरी होगी. उद्घाटन समारोह में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp