Search

चांडिल : गुड़मा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के गुड़मा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए रविवार को आधारशिला रखी गई. जिला परिषद फंड से करीब 55 लाख पचास हजार की लागत से भवन का निर्माण कराया जाना है. भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और इचागढ़ भाग-2 के जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल माझी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन गुणवत्तापूर्ण बने इसके लिए ग्रामीणों को भी सचेत रहने की जरूरत है. उन्होंने भवन का निर्माण करने वाले संवेदक से भवन को तय समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-case-has-been-registered-for-running-a-fake-clinic-in-ulidih/">जमशेदपुर

: उलीडीह में फर्जी तरीके से क्लिनिक चलाने का मामला दर्ज

भवन नहीं रहने से होती थी दिक्कत

गुड़मा में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं रहने के कारण मरीजों को अपना इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. भवनहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को भी कार्य निष्पादन में परेशानी होती थी. लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसके लिए जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp