Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रफ्तार की कहर ने चार लोगों की जान ले ली. घटना सोमवार दोपहर की है. चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास स्थल के समीप तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में कर पर सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस कर रह गए और उनकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार के इंजन में आग लग गई. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-excise-department-raided-large-quantity-of-country-liquor-seized/">मेदिनीनगर
: उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में देसी शराब जब्त
: उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, बड़ी मात्रा में देसी शराब जब्त
Leave a Comment