Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुरली उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मनमाने ढंग से स्कूल चलाने का आरोप

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कुरली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर प्रबंधन समिति ने मनमानी ढंग से विद्यालय चलाने का आरोप लगाया है. इसको लेकर रविवार को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक रखी. बैठक मुखिया सुकराम बेसरा की अध्यक्षता में हुई. लेकिन बैठक में प्रधानाध्यापक रतन लाल मांझी उपस्थित नहीं हुए, जबकि इसकी सूचना उन्हें आठ जुलाई को ही दी गई थी. इस पर प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावकों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई. साथ ही प्रबंधन समिति ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रधानाध्यापक के खिलाफ पत्र भी लिखा. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-education-in-santali-language-is-being-given-to-children-in-chowka-panchayat-bhawan/">चांडिल

: चौका पंचायत भवन में बच्चों को दी जा रही है संताली भाषा में शिक्षा

प्रधानाध्यापक पर मीड डे मील भी मनमानी ढंग से चलाने का आरोप

वहीं, प्रबंधन समिति ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक रतन लाल मांझी मनमानी ढंग से विद्यालय चलाते हैं. विद्यालय के किसी भी काम में प्रबंधन समिति से मशविरा नहीं किया जाता है. क्लास के दौरान वे मिड डे मील के लिए बच्चों को सब्जी खरीदने ले जाते हैं. जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. साथ ही प्रबंधन समिति ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक रतन लाल मांझी मीड डे मील भी मनमानी ढंग से चलाते हैं. इस दौरान बैठक में मुखिया सुकराम बेसरा, पंचायत समिति सदस्य परीक्षित महतो, ग्राम प्रधान, उप मुखिया समेत गांव के कई गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-of-tamari-will-become-a-participant-in-the-khatian-movement-of-1932/">चांडिल

: 1932 के खतियान आंदोलन में भागीदार बनेंगे तामारी के ग्रामीण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही