Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिला परिषद की मासिक समीक्षा बैठक में छाया रहा अवैध बालू कारोबार का मुद्दा

Chandil (Dilip Kumar) : जिला परिषद सरायकेला-खरसावां की विभागीय मासिक समीक्षा बैठक में चांडिल अनुमंडल में अवैध रूप से चल रहे बालू के कारोबार का मुद्दा छाया रहा. जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कुकड़ू के जिप सदस्य मधुश्री महतो ने चांडिल अनुमंडल अंर्तगत तिरुलडीह, नीमडीह, ईचागढ़ थाना और कपाली ओपी क्षेत्र में स्थित नदी घाटों से अवैध रूप से बालू के उत्खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सुवर्णरेखा नदी घाट सापारुम, पाैलंग, जारगोडीह, गौरी, शहरबेड़ा, नारगाडीह समेत विभिन्न घाटों से रात के वक्त छोटी-बड़ी माल वाहक वाहनों से बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. इससे सरकार के लाखों रुपए की राजस्व का हानि हो रहा है और सरकार की छवि खराब हो रही है. इस मामले में संबंधित विभाग व पदाधिकारी तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-kalash-yatra-set-out-for-harinam-sankirtan-radha-govind-will-be-chanted-for-three-days/">चांडिल

: हरिनाम संकीर्तन के लिए निकली कलश यात्रा, तीन दिनों तक राधा-गोविंद नाम का होगा जाप

19 महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिले के 19 महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की और जनहित में सभी मुद्दे पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके तहत जल संसाधान विभाग के पुनर्वास नीति के अनुसार सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना चांडिल डैम से 116 के विस्थापितों को विकास पुस्तिका, पुनर्वास के लिए जमीन आदि सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग पर 22 फरवरी से आदित्यपुर विकास भवन में आमरण अनशन कर रहे विस्थापितों पर संबंधित विभाग को आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया. पंजी दो को ऑनलाइन करने का काम पूरा नहीं होने के कारण कई किसानों को लगात भुगतान करने में दिक्कत हो रही है, इसे अविलंब पूरा करने, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित मनरेगा कर्मियों का स्थानांतरण करने, खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करवाने, राशन कार्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने समेत अन्य निर्देश दिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही