Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अग्रोहाधाम से चले महालक्ष्मी रथ का नगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Chandil (Dilip Kumar) : महाराजा अग्रसेन के जन्म एवं कर्मभूमि अग्रोहाधाम से निकली मां महालक्ष्मी का रथ शुक्रवार को चांडिल पहुंचा. झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से हाेते हुए चांडिल पहुंचने पर रथ को बस स्टैंड से गाजे-बाजे के साथ मारवाड़ा समाज के लोगों ने स्वागत किया. मारवाड़ी सम्मेलन चांडिल शाखा की ओर से रथ को नगर भ्रमण कराने के बाद चांडिल डैम रोड स्थित राणी सती मंदिर पहुंचाया गया. मंदिर पहुंचने के बाद आरती की गई. इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुषों ने कताबद्ध होकर माता महालक्ष्मी के दर्शन किए. इसे भी पढ़ें : रोजगार">https://lagatar.in/there-should-be-no-migration-due-to-lack-of-employment-action-will-be-taken-on-negligence-in-mnrega-rajeshwari-b/">रोजगार

के अभाव में ना हो पलायन, मनरेगा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई- राजेश्वरी बी

प्रांतीय अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chandil-Rath-2.jpg"

alt="" width="1280" height="607" /> महालक्ष्मी रथ के साथ चांडिल पहुंचने पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का अभिनंदन किया गया. इसके साथ ही मंदरि परिसर में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया. इस अवसर पर बसंत मित्तल ने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर समाल के विसंगतियों को दूर करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज का भला हो सकता है. इस अवसर पर रत्नाकर खैतान, बॉबी जालान, नवीन पसारी, राजेश पसारी, प्रकाश बगड़िया, रंजन जालान, मुरारी सुलथानिया, अशोक चौधरी, संदीप पसारी, विमल जालान, प्रकाश पसारी, अभिषेक जालान, आयुष पसारी समेत बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष व बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही