Search

 
 
 

चांडिल : अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड के शीशी गांव के समीप मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा. विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने संयुक्त रूप से किया. आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण सात एकड़ क्षेत्र में करीब 12 करोड़ की लागत से किया जाना है. इसके लिए कुकड़ू प्रखंड के मौजा शीशी, थाना संख्या 66, खाता संख्या 226, प्लॉट संख्या 489, रकवा पांच एकड़ और प्लॉट संख्या 491/अंश, रकवा दो एकड़ भूमि की सीमाकंन किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-degree-college-should-be-constructed-at-the-proposed-site-geeta-koda/">चाईबासा

: प्रस्तावित स्थल पर ही डिग्री कॉलेज का हो निर्माण – गीता कोड़ा

480 गरीब बच्चों के पढ़ने की होगी व्यवस्था

मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में कुल 480 बच्चों के पढ़ने की सुविधा होगी. यहां पूरे राज्य से कक्षा छह से दस तक के बच्चे पढ़ेंगे. जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, जहां बच्चों के लिए जरूरत के सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी. बताया जाता है कि इस विद्यालय भवन और छात्रावास अलग-अलग बनेगा. इस अवसर पर चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश गोप, तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chandil-police-arrested-the-accused-of-stealing-purse-from-car-goods-recovered/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में इंटर में एडमिशन के लिए आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का कटऑफ तय

सरायकेला-खरसावां जिले का एकमात्र विद्यालय

मौके पर उपस्थित विधायक सविता महतो ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले का एकमात्र मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय होगा. मुस्लिम बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए यह विद्यालय मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि मुस्लिम अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय शिक्षा के विकास में ही नहीं बल्कि पूरे कुकड़ू प्रखंड के विकास में कारगर साबित होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही