Search

 
 
 

चांडिल : विधानसभा में विधायक ने की कपाली नगर परिषद का वार्षिक बजट बढ़ाने की मांग

 
Chandil (Dilip Kumar) : विधानसभा सत्र के दौरान ईचागढ़ के विधायक सविता महतो शून्यकाल के दौरान गुरुवार को कपाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कपाली नगर परिषद के वार्षिक बजट बढ़ाने का मामला विधानसभा के पटल पर रखा. इस दौरान विधायक ने कहा चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं. इस विधानसभा क्षेत्र की बड़ी आबादी रहती है. स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए अपना इलाज कराने के लिए चांडिल या जमशेदपुर जाना पड़ता है. ऐसे में कपाली क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-accuses-tata-steel-of-grabbing-land-of-ryots/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने टाटा स्टील पर लगाया रैयतों की जमीन कब्जाने का आरोप

विकास कार्य हो रहा अवरूद्ध

विधायक सविता महतो ने कपाली नगर परिषद में वार्षिक बजट बढ़ाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि कपाली नगर परिषद का वार्षिक बजट मात्र दो करोड़ रुपए है. कम बजट के कारण जनसंख्या के अनुरूप विकास कार्य बाधित होता है. विधायक ने आसन के माध्यम से सरकार से कपाली नगर परिषद का वार्षिक बजट को बढ़ाकर जनसंख्या के अनुरूप 20 से 30 करोड़ करने की मांग की है. ताकि जनसंख्या के अनुरूप क्षेत्र में विकास का कार्य हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही