Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना काे जल्द ही नया आलीशान भवन मिलेगा. इसके लिए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची की ओर से निविदा निकाला गया था. चांडिल थाना के नए भवन निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही भवन निर्माण का काम शुरू होगा. थाना भवन का निर्माण दो करोड़ 73 लाख 70 हजार 51 रुपये 62 पैसे की लागत से किया जाना है. जानकारी के अनुसार चांडिल थाना भवन का निर्माण एकरारनामा की तिथि से एक साल के दरम्यान करना है. भवन निर्माण का कार्य रांची के बिजेंद्र प्रताप सिंह को मिला है. पुराना थाना भवन के स्थान पर ही नया भवन बनाया जाना है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mechanical-services-defeated-the-plant-in-the-inter-departmental-cricket-competition/">किरीबुरू
: अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेकैनिकल-सर्विसेस ने प्लांट को किया पराजित
शाह पर टिप्पणी केस: राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 11 मई को अगली सुनवाई [wpse_comments_template]
: अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मेकैनिकल-सर्विसेस ने प्लांट को किया पराजित
अनुमंडल क्षेत्र का सबसे पुराना थाना भवन
चांडिल का थाना भवन चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का सबसे पुराना थाना भवन है. चांडिल के अलावा चौका, ईचागढ़, तिरुलडीह, नीमडीह थाना के अलावा कपाली ओपी का नया भवन बन चुका है. चांडिल थाना ही पुराने भवन में संचालित हो रहा है. पहले चांडिल थाना का एक भवन कटिया में प्रखंड कार्यालय के पास बनाया गया था. तब जनता के विरोध के बाद थाना का स्थानांतरण नहीं हो सका था. फिलहाल उक्त भवन में अग्निशमन विभाग कार्यरत है. थाना भवन काफी पुराना होने के कारण चांडिल में पुलिस कर्मियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब नए थाना भवन के बनने के बाद पुलिसकर्मियों की परेशानी दूर होगी. इसे भी पढ़ें :अमित">https://lagatar.in/comment-on-amit-shah-case-rahul-gandhi-gets-relief-hc-next-hearing-on-may-11/">अमितशाह पर टिप्पणी केस: राहुल गांधी को HC से मिली राहत बरकरार, 11 मई को अगली सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment