Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अंचल अंतर्गत
शाहरबेड़ा के ग्रामप्रधान रविंद्र नाथ
तंतुबाई के मामले में अंचलाधिकारी प्रणब
अम्बष्ठ पर वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगा
है. उक्त आरोप शहरबेड़ा निवासी मानसिंह
मार्डी ने लगाया है. कहा है कि जिले के उप विकास आयुक्त द्वारा चांडिल अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि
शाहरबेड़ा ग्रामप्रधान को हटाकर परंपरागत प्रधान को मनोनीत
करें. लेकिन अंचलाधिकारी द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-local-legislator-cum-minister-is-getting-sand-stolen-in-the-district-district-president/">आदित्यपुर
: स्थानीय विधायक सह मंत्री जिले में करवा रहे हैं बालू चोरी : जिलाध्यक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे अंचलाधिकारी
मानसिंह
मार्डी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों को
शाहरबेड़ा ग्रामसभा के संबंध में लिखित शिकायत किया गया
था. उक्त शिकायत में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में परंपरागत प्रधान के बजाय गैर अनुसूचित जनजाति के
ग्रामप्रधान द्वारा सरकारी योजनाओं का चयन एवं
क्रियाकलापों के संबंध में बताया गया
था. शिकायत के आलोक में जिले के उप विकास आयुक्त ने चांडिल अंचलाधिकारी को स्पष्ट रूप से आदेश जारी करते हुए कहा कि
शाहरबेड़ा ग्रामप्रधान को
हटाते/निरस्त करते हुए झारखंड पंचायत राज अधिनियम के तहत
परंरागत प्रधान को मनोनीत
करें. वहीं, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ने भी अंचलाधिकारी को मामले की जांच करने तथा करवाई करने का निर्देश दिया
है. इसके बावजूद अंचलाधिकारी द्वारा मामले पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही
है. मानसिंह
मार्डी ने कहा कि अवैध
ग्रामप्रधान के मामले में शिथिलता के विरुद्ध जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment