Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फोदलोगोड़ा के समीप पुल से फिसलकर नीचे गिरा व्यक्ति, गंभीर

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के फोदलोगोड़ा के समीप गुरुवार की शाम केनाल पर बने पुल से नीचे गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नहीं हो सकी है. बताया गया कि वह पिछले कई दिनों से दलमा मंदिर में रहकर साधु संतों की सेवा कर रहा है. फदलोगोड़ा से दलमा पहाड़ की ओर जाने वाले रास्ते में चांडिल डैम के केनाल के ऊपर पानी निकासी के लिए पुल बना है. उसी पुल के दीवार होकर लोग केनाल पार करते हैं. बारिश होने के कारण पुल के दीवार पर काई जम गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-district-administration-launched-the-google-app-read-along-which-is-helpful-in-studies-for-young-children/">जमशेदपुर

: छोटे बच्चों के लिए पढ़ाई में मददगार गुगल एप “रीड अलांग” जिला प्रशासन ने किया लांच

पुलिस ने भिजवाया एमजीएम अस्पताल 

उस पुल पर से पार होने के दौरान व्यक्ति फिसलकर नीचे गिर गया. पुल से नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है. इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर चांडिल थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा. इस संबंध में थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि जख्मी व्यक्ति गेरूवा वस्त्र पहना हुआ हैं. वह दलमा शिव मंदिर में साधु संत के साथ रहता था. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-measurement-of-land-started-for-the-construction-of-tribal-university-in-handaljuri/">गालूडीह

: हेंदलजुरी में जनजातीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर जमीन की मापी शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही