Search

 
 
 

चांडिल : आद्रा रेल डिवीजन में गूंजेगी चांडिल और नीमडीह स्टेशन की समस्याएं

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल जंक्शन और नीमडीह रेलवे स्टेशन में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग अब आद्रा रेल मंडल में गूंजेगी. 30 अगस्त को आद्रा रेल मंडल में होने वाली डीआरयूसीसी की बैठक में दोनों स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी. डीआरयूसीसी की बैठक में स्टेशन में प्रदूषण, साफ-सफाई, अनाउंसमेंट, टिकट खिड़की, दिव्यांग यात्रियों की सुविधा आदि की समस्या को पटल पर रखा जाएगा. डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह ने बताया कि बैठक में समस्याओं के निराकरण की मांग के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें :मेदिनीनगर">https://lagatar.in/dr-kaushik-mallik-became-the-president-of-bangiya-durgabari-puja-sub-committee/">मेदिनीनगर

: बंगीय दुर्गाबाड़ी पूजा उप समिति के अध्यक्ष बने डॉ कौशिक मल्लिक

अमृत भारत योजना के तहत हुआ है चयन

डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चांडिल रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके तहत होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी साक्षा करने की मांग की जाएगी. चांडिल स्टेशन परिसर में सीसीटीवी की वर्तमान स्थिति और रैक लोडिंग, अनलोडिंग और जल छिड़काव के लिए लगाए गए वाटर स्प्रिंकलर की कैमरा द्वारा मोनेटरिंग होती है या नहीं इसकी भी जानकारी ली जाएगी. उन्होंने कहा कि चांडिल व नीमडीह स्टेशन में प्लेटफॉर्म का रिपेयरिंग व मैनटेशन का कार्य निम्न स्तर का हो रहा है, इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी. चांडिल और नीमडीह रेलवे स्टेशन के बीच फाटक संख्या नीमडीह यार्ड में जेसी 50, फाटक संख्या 3051, फाटक संख्या जेसी 52, फाटक संख्या जेसी 55 में अंडरपास का निर्माण जनहित में अति आवश्यक है. जनहित को देखते हुए इन स्थानों में अंडरपास बनाने की मांग की जाएगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-labor-unions-support-to-villagers-economic-blockade/">किरीबुरू

: ग्रामीणों के आर्थिक नाकेबंदी को मजदूर यूनियन का समर्थन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही