Chandil (Dilip Kumar) : रामगढ़ उपचुनाव में विजयी घोषित होने के बाद एनडीए गठबंधन ने चांडिल में विजय जुलूस निकाला. इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाए, आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में निकाले गए विजयी जुलूस में पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, भाजपा के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, भाजपा नेत्री सारथी महतो समेत आजसू पार्टी और भाजपा के कई नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. चांडिल स्थित मठिया मठ परिसर से निकाले गए विजयी जुलूस गाजे-बाजे के साथ खुशियां मनाते हुए चौक बाजार, लेंगडीह होते हुए चांडिल स्टेशन चौक पहुंचा. इस दौरान जगह-जगह मिठाई बांटा गया. [caption id="attachment_570081" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-Vijay-Julush-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> विजयी जुलूस में शामिल एनडीए कार्यकर्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : रसोई">https://lagatar.in/protest-against-the-increase-in-the-price-of-cooking-gas-women-associated-with-adva-demonstrated/">रसोई
गैस का दाम बढ़ाने का विरोध, एडवा से जुड़ी महिलाओं ने किया प्रदर्शन
: श्याम बाबा की निशान यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय फागुन श्याम महोत्सव
alt="" width="600" height="400" /> विजयी जुलूस में शामिल एनडीए कार्यकर्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : रसोई">https://lagatar.in/protest-against-the-increase-in-the-price-of-cooking-gas-women-associated-with-adva-demonstrated/">रसोई
गैस का दाम बढ़ाने का विरोध, एडवा से जुड़ी महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विकास आधारित राजनीति का परिणाम है जीत : हरेलाल
आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि विकास आधारित राजनीति का परिणाम है कि रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी की जीत हुई है. एनडीए ने हेमंत सरकार को चुनौती दी थी, जिसमें सरकार पराजित हुआ. हरेलाल महतो ने रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार की शानदार जीत को राज्य में कुशासन और छल प्रपंच से चल रही सरकार के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव का नतीजा 2024 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित करेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-day-phagun-shyam-festival-started-with-shyam-babas-journey/">चाईबासा: श्याम बाबा की निशान यात्रा से शुरू हुआ तीन दिवसीय फागुन श्याम महोत्सव
Leave a Comment