Search

चांडिल : आंदोलनकारियों की कुर्बानियां अब भी है अधूरी – दिगंबर सिंह

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के खूंचीडीह में स्थापित शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर सोमवार को शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. खूंचीडीह में झामुमो नेता सुकराम हेंम्ब्रम के नेतृत्व में नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बुद्धेश्वर मार्डी, दुखु सिंह मुंडा, सुधीर किस्कू, पशुपति महतो समेत कई लोग शामिल थे. खूंचीडीह में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेत्री सारथी महतो के अलावा अन्य कई राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे.
[caption id="attachment_383775" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chandil-Nirmal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नीमडीह में निर्मल महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित करते आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cleanliness-campaign-started-in-the-muslim-settlement-of-ward-21-regarding-muharram/">आदित्यपुर

: मुहर्रम को लेकर वार्ड 21 के मुस्लिम बस्ती में चला सफाई अभियान

शहीद निर्मल महतो के बलिदान से झारखंड अलग राज्य को गति मिली

आजसू पार्टी नीमडीह प्रखंड कमेटी ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर आजसू पार्टी के नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्मल महतो के बलिदान की आग से झारखंड अलग राज्य आंदोलन को गति मिली और उसी आंदोलन के फलस्वरूप अलग राज्य मिला. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से आंदोलनकारियों ने कुर्बानियां दी वो उद्देश्य आज भी पूरा नहीं हुआ है. अलग झारखंड में शहीदों के सपने अधूरा रह गये हैं. इस अवसर पर पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला प्रधान महासचिव सह जिप सदस्य असित सिंह पात्र, श्यामल चंद्र महतो, अमूल्य महतो, तपन कुमार महतो, खगेंद्र नाथ मोदी, रमापति महतो, खगेंद्र नाथ महतो, शक्ति पद महतो, सुरजीत महतो, दिनेश महतो, घनश्याम महतो, रघुनाथ महतो, अरुण महतो, विजय दास, देबेन गोराई, दिवाकर दास, परशुराम गोराई आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tricolor-campaign-launched-at-every-house-in-sant-marys-school/">जमशेदपुर

: संत मेरी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ शुभारंभ

कुड़माली नेगाचारी से दी निर्मल महतो काे श्रद्धांजलि

कुकड़ू पंचायत के दारुदा स्कूल में आदिवासी कुड़मी समाज कुकड़ू पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ महतो पुनरिआर की अध्यक्षता में शहीद निर्मल महतो की 35वीं शहादत दिवस मनाई गई. मौके पर कुड़माली नेगाचारी मत से आम पत्ता का माला एवं पुष्प, धूप अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रखंड सह सचिव धनंजय महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लेटेमदा पंचायत अध्यक्ष गुरुपदो महतो ने दिया. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के सदस्य प्रकाश महतो, सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के सदस्य पंचानन महतो, प्रखंड अध्यक्ष डाॅ. विभीषण महतो, नरोत्तम महतो, शशि भूषण महतो, धनंजय महतो, जगन्नाथ महतो, उमा पदो महतो, आकाश महतो, रोहित महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp