Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अंशदारों ने नहीं होने दी न्यायालय में विचाराधीन जमीन की मापी

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में निरंतर जमीन संबंधी विवाद हो रहा है. ऐसा ही एक मामला चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रुचाप में सामने आया है. रुचाप स्थित एक भूखंड पर अंशधारकों के बीच विवाद चल रहा है. जिसका मामला न्यायालय में लंबित है. इसी बीच चांडिल के अंचलकर्मी पुलिस बल के साथ उक्त भूखंड की मापी करने पहुंचे, जिसका जमीन के अंशदारों ने विरोध करते हुए मापी बंद करवाया. अंशदारों के विरोध के बाद अंचलकर्मी जमीन की मापी किए बगैर वापस चले गए. जमीन के अंशदार सुषेण नाग व अन्य अंशदारों ने जमीन मापी का विरोध जताया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dishome-baha-bonga-festival-celebrated-in-kherwal-dishome-jaher-gad-bantola/">घाटशिला

: खेरवाल दिशोम जाहेर गाड़ बनटोला में मनाया गया दिशोम बाहा बोंगा पर्व

विचाराधीन जमीन पर काम कराना असंवैधानिक

इस संबंध में सुषेण नाग ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल को लिखित आवेदन देकर मौजा रुचाप थाना चांडिल में खाता संख्या 253, खेसरा संख्या 1359, 136 से 1361 के कुल 0.63 डीसमील भूखंड पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य एवं खरीद बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया गया था. अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल को सौंपे गए आवेदन पत्र में बताया गया था कि तपन नाग के पिता सुधीर नाग के द्वारा उक्त भूखंड के मामले पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के न्यायालय में अपील वाद संख्या 03/23 दायर किया गया है जो विचार हेतु लंबित है. बावजूद इसके चांडिल निवासी कुछ अंशदारों द्वारा उक्त जमीन पर जेसीबी एवं मजदूर लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है. जब न्यायालय में अपील वाद लंबित है तो उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य असंवैधानिक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही