Search

 
 
 

चांडिल : बादलों से ढंका रहा आसमान, दिनभर नहीं खिली धूप

 
Chandil (Dilip Kumar) : साल के पहले दिन चांडिल व आसपास के क्षेत्र में सूर्यदेव दिखाई नहीं दिए. दिनभर आसमान में धुध व बादल छाए रहे. धुंध व बादल के कारण लोगों को खिली हुई धूप के दर्शन नहीं हो सका. इससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा. रविवार को साल के पहले दिन सुबह से ही वातावरण में कोहरा छाया रहा. धूप नहीं खिलने के कारण सूरज की गर्मी लोगों को नहीं मिली. मौसम के बेरूखी से नववर्ष का जश्न मनाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. धूप नहीं खेलने से छोटे-छोटे बच्चों के साथ अन्य लोग पार्क व अन्य खुले मैदानों में पिकनिक का भरपुर लुत्फ नहीं उठा सके. वहीं टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-discussion-of-devotee-and-devotion-purifies-the-mind-vijay-kaushal/">धनबाद:

भक्त और भक्ति की चर्चा से पवित्र होता है मन : विजय कौशल

किसानों में छायी मायूसी

मौसम के बदले मिजाज के बाद किसानों में भी मायूसी छायी है. किसान धान की फसल को काटकर खेत से खलिहान में लाए हैं. वहीं खेतों में आलू की फसल तैयार है. ऐसे में अगर बेमौसम बारिश होती है तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. ऐसे में बेमौसम बदली माैसम के मिजाज के बाद किसान भी मायूस नजर आ रहे हैं. रविवार को शाम तक आसमान में कोहरा छाया रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही