Search

 
 
 

चांडिल : कम नहीं हो रही मुसीबत, 183.20 मीटर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर, राहत कार्य शुरू

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम के डुबक्षेत्र के गांवों में रहने वाले विस्थापितों की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात इनके लिए आफत बनकर सामने आया है. लगातार झमाझम बारिश होने के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. रविवार की सुबह चांडिल डैम का जलस्तर 183.20 मीटर दर्ज किया गया है. वहीं, बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए चांडिल डैम के आठ रेडियल गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोला गया है. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pole-and-transformer-fell-due-to-storm-in-bagbindha/">गालूडीह

: बागबींधा में आंधी से गिरा पोल व ट्रांसफार्मर

फिलहाल डैम का जलस्तर स्थिर

विदित हो कि शनिवार की शाम को डैम के चार रेडियल गेट डेढ़-डेढ़ मीटर और तीन रेडियल गेट एक-एक मीटर तक खोले गए थे. सात गेट खुलने के बाद भी चांडिल डैम का जलस्तर घटने के बजाय बढ़ गया. इसके बाद एक और गेट को खोला गया. इसके साथ ही सभी गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोल कर जलस्तर को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल डैम का जलस्तर स्थिर बताया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-1200-houses-submerged-in-flood-ndrf-team-called/">जमशेदपुर

: बाढ़ में डूबे 1200 से अधिक घर, बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम

अंचलाधिकारी ने प्रभावितों के लिए की भोजन की व्यवस्था

वहीं, डैम का जलस्तर बढ़ने के बाद डुबक्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है. ईचागढ़ व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विस्थापित गांवों में पानी घुस गया है. हालांकि लोग सुरक्षित स्थानों में चले गए हैं. वहीं, प्रशासन ने भी राहत कार्य शुरू कर दिया है. ईचागढ़ के अंचल अधिकारी भोलाशंकर महतो ने गौरांगकोचा में प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था की है. यहीं से विभिन्न स्थानों में शरण लिए प्रभावितों तक भोजन पहुंचाया जाएगा. ईचागढ़ स्कूल के ऊपरी तल्ला में 15 प्रभावित परिवारों ने शरण लिया है. स्कूल का नीचला तल्ला जलमग्न है. रविवार को सुबह इन्हें प्रशासन की ओर से नाश्ता के रूप में मुढ़ी दिया गया है. वहीं, बांदू, कालीचामदा, बाबूचामदा समेत अन्य स्कूलों व अन्य सरकारी भवनों में शरण लिए विस्थापितों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-culvert-near-shyamsunderpur-submerged-due-to-rising-water-level-of-swarnrekha-river/">चाकुलिया

: स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से श्यामसुंदरपुर के पास पुलिया डूबी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही