Search

 
 
 

चांडिल : पिलीद के समीप ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक के पीछे बैठे किशोर की मौत

 
Chandil : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग स्थित पिलीद के समीप एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे बीरडीह-रोहड़ाडीह गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर दिलीप कुमार पुराण की मौत हो गई. वहीं बाइक चालक बाल बाल बच गया. घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-six-highways-going-by-loading-sand-on-nh-18-seized-co-and-ghatshila-station-in-charge-took-action/">घाटशिला

: एनएच-18 पर बालू लादकर जा रही छह हाईवा जब्त, सीओ और घाटशिला थाना प्रभारी ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार ट्रक रांगामाटी से सिल्ली की ओर जा रहा था जबकि बाइक विपरित दिशा से आ रही थी. उसी दौरान ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. जिसमें बाइक के पीछे बैठा किशोर दिलीप कुमार पुराण की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे तथा मुआवाजा देने एवं ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया. सूचना पाकर ईचागढ़ पुलिस पहुंची तथा लोगों समझा-बुझाकर कर शांत कराया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. वही मौके पर ट्रक चालक भागने में सफल रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही