Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : रात भर में 15 सेंमी घटकर 181.50 मीटर पर पहुंचा चांडिल डैम का जलस्तर

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है. डैम के पांच रेडियल गेट को एक-एक मीटर खोले जाने के बाद से ही डैम का जलस्तर घटना शुरू हो गया था. शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक डैम का जलस्तर 14 सेंटीमीटर घट चुका है. शनिवार की शाम डैम का जलस्तर 181.65 मीटर दर्ज किया गया था. वहीं रविवार को सुबह डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया है. शुक्रवार की रात डैम का जलस्तर 181.75 मीटर पहुंचने के बाद पांच रेडियल गेटों को एक-एक मीटर तक खोल दिया गया था. फिलहाल डैम का रेडियल गेट संख्या तीन, चार, छह, 11 और 12 को एक-एक मीटर तक खोला गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-road-connecting-west-bengal-is-facing-the-brunt-of-neglect/">चाकुलिया

: उपेक्षा का दंश झेल रही है पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली सड़क

विस्थापितों ने ली राहत की सांस

डैम का जलस्तर घटने के साथ ही चांडिल डैम के किनारे डुब क्षेत्र में स्थित गांवों के विस्थापितों ने राहत की सांस ली है. डैम का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ईचागढ़ समेत दर्जनों गांवों मेें पानी घुस गया था. लगातार बारिश होने पर स्थिति भयावह हो सकती थी. बारिश के थमने और रेडियल गेटों को खोले जाने के बाद जलस्तर घटा, जिससे विस्थापित परिवारों को राहत मिली. विस्थापितों ने कहा कि डुब क्षेत्र के गांवों में घुसे डैम का पानी निकलने के बाद चारों ओर गंदगी फैली है. वैसे स्थानों में सफाई के साथ ब्लीचिंग आदि का छिड़काव आवश्यक है. ऐसा नहीं होने पर बीमारी फैलने की आशंका बनी रहेगी. लोगों ने कहा कि विकट स्थिति पैदा नहीं हो इसके लिए सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासन को पहले से ही डैम का जलस्तर घटाकर रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-a-young-man-riding-a-bike-was-injured-in-a-road-accident-condition-critical/">किरीबुरू

: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल, हालत गंभीर
[wpse_comments_template  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही