Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : धीरे-धीरे कम हो रहा चांडिल डैम का जलस्तर, मुसीबत बरकरार

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम का जलस्तर धीरे-धीरे घटता जा रहा है. डैम का जलस्तर फिलहाल 182.80 मीटर दर्ज किया गया है. वहीं डैम के कुल आठ रेडियल गेटों से पानी की निकासी हो रही है. इनमें चार रेडियल गेट एक-एक मीटर और चार रेडियल गेट आधा-आधा मीटर खुला है. धीमी रफ्तार से जल निकासी होने से चांडिल डैम के डुब क्षेत्र के कई गांव अब भी जलमग्न हैं. ऐसे में विस्थापितों की मुसीबत कम नहीं हुई है. शुरू से ही चांडिल डैम के विस्थापित डैम का जलस्तर 180 मीटर से कम रखने की मांग करते आ रहे हैं. अधिक बारिश होने के बाद प्रशासन के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अधिक गेट खोलकर जल की निकासी करे तो जमशेदपुर के नीचले हिस्सों में पानी घुस जाता है और जल की निकासी नहीं करे तो डुबक्षेत्र के गांव जलमग्न हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें : निर्देशिका">https://lagatar.in/jharkhand-will-become-tobacco-free-from-the-initiative-of-education-and-health-department-banna/">निर्देशिका

का विमोचन: शिक्षा और स्वास्थ विभाग की पहल से तंबाकू मुक्त बनेगा झारखंड- बन्ना

पहले संपूर्ण मुआवजा का भुगतान करे विभाग

चांडिल डैम के विस्थापितों की मांग है कि पहले सभी विस्थापितों के सभी प्रकार का मुआवजा राशि का भुगतान पूरा कर दिया जाए, सभी को समुचित पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध करा दिया जाए, इसके बाद डैम का जलस्तर बढ़ाया जाए. विकास के नाम पर पुरखों की जमीन-जायदाद देने वालों को उनका हक व अधिकार दिया जाए और जिस उद्​देश्य से डैम का निर्माण कराया गया है उसे पूरा किया जाए. विस्थापितों का कहना है कि बगैर संपूर्ण मुआवजा और पुनर्वास के विस्थापितों को उजाड़ना मानवता के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-the-accused-of-rape-sent-to-jail/">चक्रधरपुर

: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

वर्षा होने के पूर्वानुमान से बढ़ी धड़कनें

मौसम विभाग द्वारा 26 अगस्त तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने और इस दौरान वर्षा होने के पूर्वानुमान के बाद डुब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापितों की धड़कने बड़ गई हैं. झमाझम बारिश होते ही चांडिल डैम का जलस्तर फिर बढ़ जाएगा, जिससे उनके गांव एक बार फिर जलमग्न हो जाएगा. ऐसे में कई मकान धराशाही हो जाएगा. आसमान में काले बादल उमड़ते ही विस्थापित अपने आराध्यदेव से बारिश नहीं होने की कामना करते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही