Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, शाम में हुई बारिश

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए. शाम होते ही झमाझम बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांसद ली. वैसे इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही बीच-बीच में बारिश हो जा रही है. बुधवार को दोपहर बाद अनुमंडल क्षेत्र के लगभग सभी स्थानों पर बारिश हुई. इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. इसे भी पढ़ें : तारा">https://lagatar.in/tara-shahdev-sexual-assault-case-letter-from-cbi-court-to-cm-hemant-soren/">तारा

शाहदेव यौन उत्पीड़न केस: CM हेमंत सोरेन को CBI कोर्ट से लेटर

गुरुवार तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज गुरुवार को भी ऐसा ही बना रहेगा. मौसम में बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हुआ है. ऐसे में बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना बनी रहती है. इस दौरान सतही हवा तेज बहती है, जो मौसम को ठंडा करती है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सामान्य से कम तापमान रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. गर्मी के मौसम में गर्मी नहीं पड़ने से किसानों को खेती में असर पड़ने का डर सता रहा है. किसानों के अनुसार गर्मी होने के बाद बारिश होने से खेती अच्छी होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही